(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देवप्रयाग : उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल के निकट राइंका बनगढ़ पलेठी के भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। भवन के कमरों में दरारें आ गई हैं और तीन शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुश्ता ढहने से विद्यालय भवन को खतरा हो गया। कमरों में दरारें आने से विद्यार्थी भय महसूस कर रहे हैं।
वहीं कर्णप्रयाग में बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। गौचर-कमेड़ा के पास बदरीनाथ हाईवे बार-बार बोल्डर और मलबा आने से बन्द हो रहा है। शुक्रवार सुबह भी पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से हाईवे बन्द हो गया। नंदप्रयाग में भी बोल्डर और मलबा सड़क में आने से हाईवे बंद रहा। जिसके कारण काफी यात्री रास्ते में फंसे रहे।
उत्तरकाशी जिले में भी रूक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते तापमान में गिरावटआई है। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस है। तापमान गिरने से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});