चमोली खबर : भूस्खलन के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग बंद




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ज्योतिर्मठ :
जनपद चमोली में हो रही भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने से कई सड़कें बंद हो गई हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाले ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास भूस्खलन के कारण करीब 10 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से सेना और स्थानीय लोगों के वाहन जहां के तहां रुक गए हैं ।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर भापकुंड के नजदीक पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण करीब 10 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। ऐसे में सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही थम गई है, वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए नीती घाटी पहुंच रहे लोगों के वाहन भी फंस गए हैं। यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो यहां हाईवे को जल्द सुचारु करना सीमा सड़क संगठन के लिए चुनौती बना रहेगा। 

ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि सीमा सड़क संगठन के साथ कार्यदायी संस्था को हाईवे सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *