(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
थराली : विधानसभा प्रभारी समीर मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पर्यटन नगरी ग्वालदम में कोर कमेटी की अहम बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा मौजूद रहे। बैठक में अपने-अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
संयोजक कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट व एक मन होकर चुनाव में कार्य करने को कहा। वहीं मुख्य अतिथि विधायक भूपाल राम टम्टा ने कार्यकर्ताओं को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को लगभग 40000 से अधिक मतों से विजयी बनाने का लक्ष्य रखा और कार्यकर्ताओं को कहा कि वे पूरी मेहनत से दिन-रात एक कर आम जन तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहें। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
वहीं शनिवार को विकासखण्ड देवाल में मण्डल कार्यकारणी शक्ति केंद्र सयोजकों, बूथ अध्यक्ष के साथ लोकसभा चुनाव हेतु आवश्यक बैठक में सहभागिता की चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिला महामंत्री राकेश जोशी , जिला मंत्री पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष देवाल उमेश मिश्रा , प्रमुख देवाल दर्शन दानू, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, मंडल उपाध्यक्ष प्रदुमन शाह, प्रमुख कविता देवी, भावना रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंदन परिहार, हरिश्चंद्र जोशी सहित सभी मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});