Electricity in uttarakhand



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ELECTRICITY TARIFF IN UTTARAKHAND
: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को जोर का करंट लगा है। यहां बिजली के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वीरवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस टैरिफ की  जानकारी दी । बिजली की यह नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। 

बता दें कि इस वर्ष वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए विद्युत् नियामक आयोग को यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत यूजेवीएनएल ने करीब 2 प्रतिशत और पिटकुल ने 9 प्रतिशत का प्रस्ताव दिया था। इन प्रस्तावों पर जन सुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था लेकिन अंत में 9.64 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की।  

ये है आयोग द्वारा लिए कुछ निर्णय 

  • प्रदेश के चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी 
  • फिक्स चार्ज पर में कोई परिवर्तन नहीं 
  • बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी 
  • उपभोक्ताओं को 10 दिन के अंदर बिल का डिजिटल भुगतान करने पर 1.50 प्रतिशत और अन्य माध्यम से 1प्रतिशत की छूट होगी
  • यदि किसान ट्यूबवेल का बिल एक महीने में जमा कराएँगे तो उन्हें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी
  • लगभग सात हजार मत्स्य पालक अब कमर्शियल के बदले कृषि उपभोक्ता के तौर पर बिजली का लाभ उठा सकेंगे 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
जाने किस श्रेणी की कितनी महंगी हुई बिजली
 

घरेलू                                     –  6.98%

अघरेलू                                 –  11.41%

गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी    –  14.16%

प्राइवेट ट्यूबवेल                   –  7.61%

एलटी इंडस्ट्री                      –  11.21%

एचटी इंडस्ट्री                      –  11.05%

मिक्स लोड                         –  15.54%

रेलवे                                  –  22.12%

ईवी चार्जिंग स्टेशन              –  13.64%          

 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *