चमोली खबर : जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्षों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
गोपेश्वर :
मंगवार 21 जनवरी को जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना की सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। चमोली में निकाय चुनाव की  मतगणना 25 जनवरी 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में में होनी है जिसके मद्देनजर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने और मतदान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों ने यह दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम के आसपास के सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा से जुड़े हर पहलू की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र में एलईडी स्क्रीन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे, मीडिया सेंटर इत्यादि की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम के पास तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और चौबीस घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इस दौरान 22 जनवरी को मतदान के लिए 80 पोलिंग पार्टियों की रवानगी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। ये पोलिंग पार्टियां जिले की 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतों के लिए रवाना होंगी। जिला क्रीड़ा मैदान गोपेश्वर से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री, मतपेटी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ पोलिंग बूथों के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि पार्टियों को सुगम ढंग से मतदान स्थलों पर भेजा जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों को उनकी सामग्री और सुविधाएं समय पर प्रदान की जाएं और कोई भी खामियां न रहें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक प्रकाश, और पुलिस उपाधीक्षक श्री अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के तहत तैयारियों का जायजा लिया और समर्पित कार्यप्रणाली की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *