सहकारिता सम्मलेन 2024 हरिद्वार




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
HARIDWAR:
शनिवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में सहकारिता सम्मलेन 2024 का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री भारत सरकार बी एल वर्मा एवं सहकारिता व उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड डॉ. धन सिंह रावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि योगपीठ के कुल सचिव आचार्य बालकृष्ण जी द्वारा की गई।

मुख्य अतिथियों केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा एवं डॉ. धन सिंह रावत ने राज्यभर से आये सहकारिता समितियों के प्रतिनिधियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सहकारिता के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। 

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हमारे मंत्र “सहकर से समृद्धि” के विषय को पूर्ण रूप से सार्थक करने हेतु उठाए जा रहे कदमों और भावी प्रयासों पर विस्तार से चर्चा कर प्रदेश की प्रगति के लिए स्वरोजगार को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर सहकारिता एवं पतंजलि योगपीठ की भागीदारी पर विचार किया किया गया। 

इस मौके पर सहकारिता विकास में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन तथा योगदान देने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC ) ने हिमालयन फ्लोरा स्वायत सहकारिता चमोली को पुरस्कृत किया। संस्था की ओर से पुरस्कार डॉ. भुवन चंद्र जोशी और डॉ. मुकेश चंद्र सती ने ग्रहण किया। सभी माननीय अतिथियों और सभागगर में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *