नगर निकाय चुनाव 2025 उत्तराखंड


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
थराली :
 राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमन गुसाई के पक्ष में थराली बाजार में रोड शो किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। रोड शो थराली के अपर बाजार से शुरू होकर स्टेट बैंक, मस्जिद मार्केट होते हुए थराली के मुख्य बाजार पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैनर और पोस्टरों के साथ पहुंचे हुए थे। 


रोड शो के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनमें जोश भरा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बचे हुए चार दिनों में घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को आम मतदाता तक पहुंचाएं । उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहें । कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों को यह भी बताना होगा कि केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है और नगर पंचायत थराली के विकास के लिए नगर निकाय में भी भाजपा के जनप्रतिनिधि का होना आवश्यक है, तभी विकास की योजनाएं सतत रूप से नगर पंचायत में पहुंचकर थराली का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा । उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार तेज करने का कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना एक वीडियो भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करता हुआ सोशल मीडिया पर डालना चाहिए । उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रचार के विभिन्न तरीके समझाते हुए कहा कि उन्हें थराली में भाजपा की जीत दिखाई दे रही है जिसके लिए कार्यकर्ताओं को कुछ और मेहनत करनी होगी। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केन्द्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार मिल कर  विकास के मार्ग को प्रशस्त कर सकती है। थराली में नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुमन गुसाईं और वार्ड  मेम्बर पद में चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों एवं चमोली जिले की सभी 4 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में भाजपा सरकार बनने की बात कही।  एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी वह होता है जिसका चुनाव निशान कमल का फूल होता है और अन्य भ्रांतियां से लोगों को बचकर कमल के निशान के सामने ही मोहर लगाना चाहिए, ताकि थराली क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।  भट्ट ने कहा कि वो पूरे प्रदेश में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी और भू कानून जैसे कानून को लागू कर विपक्षियों की जवान बंद की है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां यह कानून लागू हुए हैं। लोगों को इन कानून को  को लेकर कई लाभ मिलने वाला है। हम अपने कामों को लेकर ही जनता से पूरे प्रदेश के नगर निकायों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं ।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इस दौरान उन्होंने और स्थानीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने निकाय चुनाव के लिए थराली में भाजपा का संकल्प पत्र भी जारी किया । संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। इस संकल्प पत्र में जिन बातों को लिखा गया है वह पूर्ण किये जाएंगे और नगर पंचायत चुनाव के बाद वह स्वयं थराली जाकर इन कार्यों को देखेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भूपाल राम टम्टा, नगर पंचायत थराली के चुनाव प्रभारी हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री राकेश जोशी ,मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

सुभाष पिमोली थराली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *