केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड में



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देहरादून :
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार को देहरादून पहुंचे। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। यहां से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांड़विया सीधे देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे।

औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल होने  के लिए मलारी गांव पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास  मलारी में ही करेंगे। इस दौरन वे स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे आशा कार्यकत्रियों के साथ भी चर्चा करेंगे।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
शुक्रवार को वह वापिस देहरादून आकर दून मेडिकल कालेज में  500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला भी रखेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *