देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड को नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार ने जनभागीदारी के साथ एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के ओएनजीसी (ONGC) डॉ. बी.आर. आम्बेडकर ग्राउंड में आयोजित भव्य Drug Free Uttarakhand Walkathon को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद हजारों युवाओं और प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की गंभीर शपथ भी दिलाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस Drug Free Uttarakhand Walkathon में युवाओं का जोश देखने लायक था। मुख्यमंत्री ने इस बेहतरीन पहल के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट और सभी आयोजकों की जमकर सराहना की।
सिर्फ आयोजन नहीं, यह एक महाअभियान है: सीएम धामी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह Drug Free Uttarakhand Walkathon महज एक दौड़ या आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज को जगाने और एक स्वस्थ व सशक्त उत्तराखंड का संदेश देने वाला महाअभियान है।
उन्होंने कहा, “नशा किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। जिस युवा के हाथ में किताबें और खेल का मैदान होना चाहिए, वह अगर नशे की गिरफ्त में आ जाए तो उम्मीदें टूट जाती हैं। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
खेल और योग को बनाएं जीवन का हिस्सा
मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा ही इस प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए हर युवा को खेल, योग और व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि इस Drug Free Uttarakhand Walkathon के मुख्य उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए अपने साथियों को भी जागरूक करें।
सरकार और पुलिस अकेले नहीं जीत सकती यह जंग
नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सीएम धामी ने साफ किया कि यह लड़ाई सिर्फ सरकार या पुलिस के भरोसे नहीं जीती जा सकती। इसके लिए हर घर, स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठन को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नशे के अवैध कारोबारियों पर जहां एक तरफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और काउंसलिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ का नारा देते हुए सभी से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में यह दिग्गज रहे मौजूद
इस ऐतिहासिक Drug Free Uttarakhand Walkathon के अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, डॉ. विकास लोईवाल और ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

