बिजनेस उत्तरायणी 'हिमालयन बिजनेस महाकुंभ - 2026' के विभिन्न दृश्यों का कोलाज; (ऊपर) मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मंच पर अतिथियों को सम्मानित करते हुए, (नीचे बाएं) मंच पर स्मृति पत्र भेंट करते आयोजक, और (नीचे दाएं) विश्व युवक केंद्र के सभागार में बैठी दर्शकों की भीड़।बिजनेस उत्तरायणी "हिमालयन बिजनेस महाकुंभ - 2026": जानिए क्यों खास रहा दिल्ली का यह महाआयोजन

नई दिल्ली : हिमालयन रिसोर्सेज एन्हांसमेंट सोसाइटी’ के तत्वावधान में देश की राजधानी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित विश्व युवक केंद्र में बिजनेस उत्तरायणी “हिमालयन बिजनेस महाकुंभ – 2026” का पहला संस्करण बेहद भव्य और सफल रहा। इस महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के उद्यमियों, पेशेवरों और स्थानीय हस्तशिल्प को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना, व्यापारिक नेटवर्किंग को मजबूत बनाना और ‘प्रोफेशनल रिवर्स माइग्रेशन’ (अपनी जड़ों की ओर वापसी और विकास) की मुहिम को गति देना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘हुड़का नाद’ और ‘शकुनाखर’ से हुआ शंखनाद

इस गरिमामयी महाकुंभ की शुरुआत ‘हुड़का नाद’ की पारंपरिक ध्वनि एवं शकुनाखर के साथ हुई, जिसके बाद लोकगायक भुवन रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के मुख्य अनुष्ठान में महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी जी, उत्तराखंड में महिला उद्यमिता राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, वरिष्ठ फिल्म निर्देशिका सुशीला रावत जी, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय (हरिद्वार) के पूर्व कुलपति प्रो. मोहन चंद्र बलोदी जी, श्री रमेश चंद्र बवाड़ी जी तथा बिजनेस उत्तरायणी के दिल्ली पदाधिकारियों ने एक साथ सहभागिता की।

पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने की भूरि-भूरि प्रशंसा

महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व गवर्नर पद्म भूषण श्री भगत सिंह कोश्यारी जी, जो वर्तमान में सामाजिक समरसता और उद्यमिता विकास के राष्ट्रव्यापी अभियान में समर्पित हैं, उन्होंने इस मंच की सराहना की। उन्होंने “हिमालयन बिजनेस महाकुंभ – 2026” को उत्तराखंड और समस्त हिमालयी क्षेत्रों में उद्यमिता और professional reverse migration के लिए एक बेहद क्रांतिकारी व महत्वपूर्ण शुरुआत बताया। कोश्यारी जी ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आह्वान किया कि उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए इस प्रकार के दूरदर्शी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

इससे पूर्व फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्यमी श्री गोपाल उनियाल जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और हिमालयी राज्यों में उद्यमिता विकास के लिए इस मंच से जुड़ने की अपील की। वहीं बिज़नेस उत्तरायणी के संस्थापक श्री नीरज बवाड़ी ने संगठन की 7 साल की गौरवशाली यात्रा, प्रमुख मार्गदर्शकों, सहयोगियों और भविष्य के रोडमैप के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

दिग्गजों का लगा जमघट, खुला नेटवर्किंग का महामंच

इस विशेष कार्यक्रम में राजनीति, समाजसेवा, रक्षा, मीडिया, उद्योग और संस्कृति जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। “हिमालयन बिजनेस महाकुंभ – 2026” की सबसे अनूठी विशेषता यह रही कि सभी प्रतिभागियों और अतिथियों ने स्वयं अपना परिचय दिया तथा अपने कार्य व सेवाओं की जानकारी साझा की, जिससे एक-दूसरे के व्यवसायों को समझने और परस्पर साझेदारी के असीमित अवसर खुले।

कार्यक्रम में विशेष मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हरीश रौतेला जी (क्षेत्र संपर्क प्रमुख – उत्तराखंड, ब्रज एवं मेरठ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने उपस्थित होकर सभी का कुशल मार्गदर्शन किया।

देश-विदेश की नामचीन हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

महाकुंभ में प्रमुख विशिष्ट अतिथियों के रूप में अपनी बात रखने वालों में शामिल रहे:

श्री पी. सी. नैलवाल: उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रवासी परिषद

श्रीमती विनोद उनियाल: उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद, उत्तराखंड

एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी: निर्माता – प्रसिद्ध गढ़वाली फिल्म ‘कंडाली’

श्री मदन मोहन सती: मीडिया समन्वयक (उत्तराखंड मुख्यमंत्री) एवं वरिष्ठ पत्रकार

श्री सी. बी. टम्टा: अध्यक्ष, टम्टा कंस्ट्रक्शन

डॉ. विनोद बछेती: अध्यक्ष – डी पी एम आई एवं उपाध्यक्ष – भाजपा दिल्ली प्रदेश

श्री देवेन्द्र मेहता: डायरेक्टर (बी एन आई), इंडिया नॉर्थ

श्री ललित मोहन नेगी: ए सी पी स्पेशल सेल (दिल्ली पुलिस), राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

प्रो. मोहन चंद्र बलोदी: विभागाध्यक्ष – बी एड, पूर्व कुलपति – उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय

श्री राजेंद्र शर्मा: योगाचार्य एवं प्रबंध न्यासी (सबका प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट)

श्री रमेश सिंह: मैनेजिंग पार्टनर (एच. के. के. आर. फिनसर्व)

डॉ. के. सी. पांडे: अध्यक्ष – मैजिक अकादमी ऑफ इंडिया श्री शिवम ढौंडियाल: संस्थापक – नेचुरोगेनिक्स

श्रीमती तुलसी जोशी: पूर्व पार्षद एवं समाजसेविका

सुश्री संगीता भंडारी: पैरा एथलीट मोटोस्पोर्ट्स एवं नेशनल रिकॉर्ड होल्डर

श्री सुनील नेगी: वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक

कर्नल विनोद पंत: पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सामाजिक उद्यमी

श्री योगेश जोशी: प्रबंध निदेशक, श्री श्याम प्रॉपर्टीज

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण एवं प्रस्तुतियां
  1. उत्पादों और मैगजीन का लॉन्च: महाकुंभ के दौरान फिनखोज, लोर, हिमालयन, बाला गोरिया, चेली आर्ट्स, द्रुमा और नेचुरोगेनिक्स जैसे स्थानीय और उभरते पहाड़ी ब्रांड्स के बेहतरीन ऑर्गेनिक व घरेलू उत्पादों को मंच से भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इसके साथ ही ‘बिजनेस उत्तरायणी’ की विशेष स्मारिका/पत्रिका का विमोचन भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।
  2. बिजनेस गुरुमंत्र: अनुभवी उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं और प्रमुख वक्ताओं ने युवाओं और नए स्टार्टअप्स को बिजनेस ग्रोथ, डिजिटल ब्रांडिंग और वैश्विक स्तर पर निवेश (Funding) जुटाने के व्यावहारिक गुरुमंत्र दिए।
  3. बिजनेस उत्तरायणी अवॉर्ड्स: विभिन्न क्षेत्रों (जैसे उद्यमिता, समाजसेवा, संस्कृति, खेल और मीडिया) में देश का नाम रोशन करने वाली और उत्कृष्ट कार्य करने वाली उत्कृष्ट हस्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना ही मुख्य लक्ष्य

सफल आयोजन के बाद आयोजकों ने अपने साझा बयान में कहा कि, ““हिमालयन बिजनेस महाकुंभ – 2026” का लक्ष्य केवल तात्कालिक व्यापार बढ़ाना नहीं है, बल्कि हिमालयी क्षेत्र के कौशल, जैविक (Organic) उत्पादों, पारंपरिक कला, पर्यटन और वहां की समृद्ध संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दिलाना है।”

इस ऐतिहासिक और दूरगामी सोच वाले महाकुंभ का संपूर्ण सफल संयोजन और शानदार संचालन बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक श्री नीरज बवाड़ी द्वारा किया गया।

You missed