प्ररेका फाउंडेशन ने दिया स्वस्थ और जागरूक समाज का संदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्ररेका फाउंडेशन ने दिया स्वस्थ और जागरूक समाज का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्ररेका फाउंडेशन ने दिया स्वस्थ और जागरूक समाज का संदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम : प्ररेका फाउंडेशन द्वारा रविवार 21 जून कोसेक्टर-46 स्थित गुरु नानक पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योग गुरु अभिषेक सिंह के निर्देशन में आयोजित योग एवं प्राणायाम सत्र में प्रतिभागियों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योगाभ्यास किए। इसके बाद फाउंडेशन के निदेशक अमन पंडित तथा जाह्नवी जोशी ने माइंडफुलनेस और हेल्दी एजिंग पर विचार साझा करते हुए तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान सहयोग हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। साथ ही जीरो वेस्ट पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को पौष्टिक नाश्ता एवं स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोनिया यादव ने उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और सामुदायिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।