श्री बद्रीनाथ धाम में पुलिस और संतों की मानवीय पहल, दर्शनार्थियों के लिए की जलपान व्यवस्था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चारधाम यात्रा : श्रीबद्रीनाथ धाम में लगातार दर्शनार्थियों का भारी सैलाब उमड़ रहा है । जिसके चलते श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर लंबी कतारों में लग कर दर्शनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में खड़े रहने से प्यास की वजह से श्रद्धालुओं की हालत न बिगड़े इसके लिए थाना श्रीबद्रीनाथ पुलिस ने एक मानवीय पहल करते हुए संत समाज के सहयोग से जलपान अभियान की शुरुआत की है।

संत समाज के वरिष्ठ संतों स्वामी ऋषिआनंद जी, योगी गंगई नाथ जी एवं स्वामी कृष्णानंद विश्नोई जी ने पुलिस प्रशासन के मानवतावादी अभियान का स्वागत करते हुए उनके साथ मिलकर इस अभियान में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं । पुलिस एवं संत समाज के स्वयंसेवकों ने कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्कुट और फ्रूटी की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करने वाले श्रद्धालुओं को हाइड्रेटेड रखने और उन्हें ऊर्जा प्रदान करने हेतु यह जलपान वितरण निरंतर किया जा रहा है।

श्रीबद्रीनाथ पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिसमें संत समाज का अमूल्य योगदान मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य धाम में आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेगा।

You missed