लोहाघाट में बस एक्सीडेंट चालक की मौतउत्तराखंड रोडवेज बस चालक बेनीराम ने अपनी जान देकर बचाई 34 जिंदगियां

उत्तराखंड रोडवेज बस चालक बेनीराम ने अपनी जान देकर बचाई 34 जिंदगियां

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चम्पावत : लोहाघाट में उत्तराखंड रोडवेज की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बस चालक की मौत हो गई। एक महिला मामूली रूप से घायल हुई हैं जबकि बाकि सवारियां सुरक्षित हैं । हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस, बुधवार सुबह धारचूला से टनकपुर की ओर जाते समय लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान-रायकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल या स्टीयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।
बस के परिचालक किशन और यात्रियों के अनुसार, जैसे ही बस लोहाघाट के केल बकरियां मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची चालक बेनीराम भट्ट (चंपावत बड़ोली निवासी) ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार और तहसीलदार मोहीउद्दीन मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए।
लोहाघाट रोडवेज डिपो के एजीएम ने बताया कि बस में 34 सवारियाँ थी जिनमें से एक महिला को मामूली चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाकि सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को डिपो ले जाकर तकनीकी जांच की जाएगी की हादसा किस वजह से हुआ।