Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कल्याणी सामाजिक संस्था करेगी महिलाओं को सम्मानित





दिल्ली:
महिलाएं भी अब घर की चारदिवारी से बाहर निकल समाजसेवा के कार्यों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। महिलाओं की इस क्षमता को जन जन तक पहुंचाने के लिए कल्याणी सामाजिक संस्था पिछले 2 वर्ष से उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम करती आ रही है । इस बार भी संस्था द्वारा आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल भवन नई दिल्ली में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के सम्मान  में है, जिन्होंने विकट परिस्थितियों से लड़़कर समाज में एक इतिहास रचा, जो लगातार अपने कार्यो से देश व समाज के लिए प्रेरणा बनी। उसी मातृशक्ति में नई ऊर्जा प्रवाहित करने के लिए तीसरी बार महिलाओं द्वारा  इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती बबिता नेगी ने हमें बताया कि जब एक नारी बखूबी अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचा रही है तो वो गुमनाम क्यों रहे,



क्यों न उसे एक सम्मान का अधिकारी बना सशक्त किया जाए। यह हम जैसी महिलाओं के लिये गौरवपूर्ण क्षण हैं कि उन सभी मातृशक्ति को हम सम्मानित करें, जो आज अपने कार्यों द्वारा अलग पहचान बनाये हुए हैं।

उन्होंने समाज से अपील की है कि यदि आपकी नजर में कोई ऐसी महिला है जो समाज में अपने कार्यों द्वारा अपनी अलग पहचान बनाए हुए है तो उनकी जानकारी हमें दें जिससे हम हर उस मातृशक्ति तक पहुँचने का प्रयास करें जो आज भी समाज की नजरों से अछूती निरन्तर सेवा में कार्यरत है । हमारा मकसद है कि हम और आप एक दूसरे के सहयोग से उन जमीनी महिलाओं तक पहुँचे जो इसकी हकदार हैं।