उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महासंपर्क अभियान
का किया आगाज
उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा ने उत्तराखंड प्रदेश में 2022 के चुनावो के मद्देनज़र अपना अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के महासम्पर्क अभियान का बुधबार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में आगाज किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हमारे इस अभियान में न केवल करीब एक लाख कार्यकर्ता जुड़ेंगे बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करेंगे। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इस अभियान की जानकारी दी।
पार्टी नीतियों को घर घर पहुंचाना
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार लगातार बढ़िया काम कर रही है और हमने लोक कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की है। सरकार की इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए और जनता में जो भ्रम फैलाया जा रहा है उस भ्रम को दूर करने के लिए ही हमने इस अभियान की शुरुआत की है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में चलाया जायेगा जो कि 20 नवंबर तक चलेगा।
