Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस ने किया निष्कासित तो किशोर उपाध्याय के हाथ ने थामा
कमल-टेहरी से हो सकते है भाजपा उम्मीवार
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को आज पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर पिछले कुछ दिनों से चली आ रही खींचतान को समाप्त कर दिया। वहीं उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि वो भाजपा के टिकट पर टेहरी से चुनाव लड़ सकते हैं। आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी प्रह्लाद जोशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने पर पार्टी उन्हें टेहरी से उम्मीदवार बना सकती है।
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही किशोर उपाध्याय की गतिविधियों पर कांग्रेस बारीकी से नज़र रखते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। जिसके चलते वे काफी आहत थे किंतु टिकट के चक्कर में वे खुलकर विरोध नहीं जता पा रहे थे और अंतिम समय तक इंतज़ार के बाद आखिरकार उन्होंने भाजपा का होना ही उचित समझा।
प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी किशोर और बरिष्ठ नेता हरीश रावत के बीच कभी सामंजस्य बैठा ही नहीं यही कारण है कि 2017 में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।
