कोरोना संक्रमण में गिरावट के चलते उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन रात्रि कर्फ्यू हुआ खत्म

देहरादून : प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की नई गाईडलाईन की जारी ।राज्य में लागू कोविड प्रतिबंध में ढील देते हुए प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू को खत्म करने के साथ साथ कई अन्य छूटें दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पा,सैल्यून, थियेटर, ऑडिटोरियम खुल सकेंगे।

राज्य में स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 28 फरवरी तक रहेंगे बंद। 
खेल संस्थान, स्टेडियम और खेल के मैदान खुल सकेंगे।

विवाह और सांस्कृति समारोह में लोगों की बाध्यता समाप्त।
राज्य में राजनैतिक रैली और धरना प्रदर्शन पर रहेगी रोक।
होटल, रेस्टोरेंट और ढ़ाबे अपनी क्षमता के साथ चल सकेंगे

राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 1 मार्च 2022 से खुलेंगे।
केंद्र और राज्य की परिक्षाओं के संचालन को भी मिली अनुमति। 
सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति होगी सुनिश्चित।