गढ़वाल का श्रीनगर शहर भी बना नगर निगम अधिसूचना जारी

देहरादून : अंग्रेजी साल का अंतिम दिन गढ़वाल के श्रीनगर शहर को एक सौगात दे गया। आज सरकार की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि श्रीनगर की जनता वर्षों से अपनी इस मांग के लिए संघर्ष कर रही थी। सरकार के इस फैसले से इस शहर के लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि नगर निगम बनने से अब शहर का विकास और तेजी से होगा।

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आस पास के क्षेत्र भी अब विकास की मुख्य धारा से जुड़ जायेंगे। जाने नगर निगम में आने वाले क्षेत्र कौन से हैं।