Photo creadit by samir mishra

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण भराड़ीसैंण का स्थाई विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता:– पुष्कर सिंह धामी

गैरसैंण: मुख्यमंत्री धामी ने आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण भराड़ीसैंण पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के अनकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण भी किया और युवाओं द्वारा मैंराथन दौड़, वृक्षारोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया।

                                                                                      Photo creadit by samir mishra

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की पहली प्राथमिकता उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैण भराड़ीसैंण का स्थाई विकास कर पहाड़ों से हो रहे पलायन एवं बेरोजगारों को रोजगार देना है। उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जो अभुतपूर्व कार्य हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण भराड़ीसैंण के विकास के लिए किया उसे आगे गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड -19के समय जान हथेली पर रखकर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों ,आशा कार्यकर्ताओं आदि कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए विशेष पुरस्कार राशि दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि गैरसैण भराड़ीसैंण उत्तराखंड के जन मांनस के दिलो-दिमाग में रचता-बसता है हमनें पूर्व में भी अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय यहां के विकास के लिए लिए हैं और आगे भी सतत स्थाई विकास को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी वर्षों में यहां का सर्वांगीण विकास हो, हम विगत वर्षों में कई कदम आगे बढकर यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार ने बनाया और हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से अनुरोध करेगे कि सुंदर प्राकृतिक छटा में चार चांद लगा रहें देव भूमि उत्तराखंड के भराड़ीसैंण गैरसैण विधानसभा भवन का लोकार्पण करें। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को दो-दो हजार रूपए की पुरुस्कार राशि की घोषणा की गई। 

                                                                                      Photo creadit by samir mishra

स्वतंत्रता दिवस के इस सुअवसर पर मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट,थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह, जिला प्रभारी विजय कपरवाण, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा,मंडी परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार सिह नेगी,नगर पालिका अध्यक्ष दम्यनती रतुडी , पूर्व राज्य मंत्री अनिल नौटियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगासिह पंवार,नगर मंडल अध्यक्ष मंगल नारायण सिंह,नवीन नवानी,मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत धीरेन्द्र सिंह भंडारी, टीका मैखुरी, सतीश लखेडा सदस्य राष्ट्रीय मीडिया जानकी रावत, प्रमुख शशी देवी चंद्रेश्वरी देवी, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती मनोरमा नैनवाल युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह रावत, राकेश सिंह नेगी, रामचंद्र गौड,विजय चमोला ,कै०गेणा सिह अनिल नेगी जगमोहन सिंह, पृथ्वी सिंह बिष्ट खिलाफ सिंह, जिल पंचायत सदस्य अवतार सिंह क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं जिला अधिकारी हिमांशु खुराना,मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ अमित कंवर उप जिलाधिकारी गैरसैण कौषतुब मिश्रा एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed