नदी में डूबने से मौत





UTTARAKHAND :
आज मंगलवार को दशहरे के दिन श्रीनगर गढ़वाल में एक युवक के नदी में बहने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दशहरा पूजा के लिए नदी किनारे गया था। पूजा से पूर्व स्नान करते समय वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस नदी में युवक की तलाश में जुट गई लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मृतक युवक नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारी था । 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल (45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड, बाल्मिकी मौहल्ला श्रीनगर, परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ सुबह करीब दस बजे दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था। पूजा से पहले सभी नदी में स्नान करने लगे इसी दौरान अनिल अधिक गहराई में उतर गया और वह  तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गया। 

वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा दल मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटा है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है और शहर में शोक की लहर है।