Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देहरादून में दो छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष एक 22 साल के छात्र की मौत

देहरादून : प्रेमनगर में छात्रों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में एक 22 साल के छात्र की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस  ने बताया कि 23 मार्च की देर रात उन्हें सूचनामिली थी कि प्रेमनगर के केहरी गांव में कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान ही छात्र ने दम तोड़ दिया।

जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। कॉलेज में लंबे समय से इनके बीच आपसी वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश ने 23 मार्च को हिंसक झगड़े का रूप ले लिया। जिसमें मुज्जफर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य युवकों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान युवराज कुमार (20) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी बिहार ( BBA 2nd year), मधुर खंडेलवाल (19) पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी उधम सिंह नगर (B.tech 3rd year) और शिवम शर्मा (20) पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी बिहार (B.tech 3rd year ) के रूप में हुई है

You missed