Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीडियो गीत “च्वीं ” में पहली बार एक साथ दिखेंगे उत्तराखंड फिल्म जगत के बड़े नामी कलाकार 

कर्णप्रयाग:- GRG प्रोडक्शन के बैनर तले बहुत जल्द आप देख सकेंगे चमोली की वादियों में फिल्माए गए वीडियो गीत “च्वीं “ को जिसकी निर्मात्री हैं उमा रावत जी। गीत का निर्देशन राजेंद्र नेगी ने किया है तो इसे संगीतबद्ध किया है सुप्रसिद्ध संगीतकार वीरेंद्र राही जी ने और आवाज से सजाया है आपके जाने पहचाने गायक गोपाल सिंह रावत (गबरू दा ) ने।  रिधम में है सुभाष पांडेय जी और सत्या अधिकारी, विकास कोटनाला, बैचेन कंडियाल और मनोहर सती ने विशेष सहयोग दिया है ।

अब तक आपने उत्तराखंडी गानों की वीडियो में 2-3 कलाकारों को अभिनय करते देखा होगा लेकिन फिल्म जगत की नामी हस्तियों को एक ही गाने में  एक साथ नहीं देखा होगा तो अब आपका ये सपना भी वीडियो एलबम “च्वीं”  के माध्यम से जल्द पूरा होने वाला है। 

सोशल मीडिया का जमाना है और यूट्यूब तो अब हरेक के हाथों में है ऐसे में फिल्म हो या फिर कोई वीडियो सांग उनमें नए नए प्रयोग न किये जाएं तो पब्लिक आपको नकार देगी। यही कारण है कि अब उत्तराखंडी फिल्मों का विजुवल बदला है और वीडियो गीतों में भी नए प्रयोग किये जा रहे है जो कि न केवल उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए अपितु उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग के लिए भी एक अवसर के रूप में देखने को मिल रहा है।  

इस गीत की विशेषता ये है कि उत्तराखंड फिल्म जगत की लगभग दर्जनभर नामी हस्तियां जिनमें सुशीला रावत, गणेश वीरान, बी इस नेगी, राजेश मालगुडी, परमेंद्र रावत, विमल बहुगुणा, लक्ष्मी दिनेश कुमोला, दिव्यांशी दिनेश कुमोला, नवल सेमवाल, राजेश नौगाई और धर्मेंद्र चौहान आपको एक ही स्क्रीन पर देखने को मिल जाएंगी जिनका अभिनय आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर देगा।