Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्व० एच०एस० खत्री स्मृति महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में गहड़
की टीम विजयी
पौड़ी: स्व० एच०एस० खत्री स्मृति रस्साकशी प्रतियोगिता/जलेबी मेला महिला वर्ग प्रत्तियोगिता में गहड़ की टीम ने कड़े संघर्ष में देवलगढ़ को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में देवलगढ़ की टीम ने गैरू की टीम को पछाड़कर प्रथम पुरुष्कार पर कब्जा किया।पुरुष वर्ग में मन्दोली तथा महिला वर्ग में स्वीत की टीम तृतीय स्थान पर रही।महिला वर्ग में गहड़ की अनिता देवी तथा पुरुष वर्ग में
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देवलगढ़ अखाड़ा के राहुल प्रसाद को सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरुष्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में आठ टीम पुरुष वर्ग तथा आठ टीम महिला वर्ग में प्रतिभाग किया।प्रथम स्थान प्राप्तदोनों टीमाँ को दो हजार एक सौ दो हजार एक सौ रुपये के साथ तीन तीन किलो गरमा गरम जलेबी,द्वितीय आने वाली टीमों को एक हजार एक सौ एक.”हजार एक सौ के साथ दो दो किलो जलेबी तथा तृतीय स्थान वाली दोनों टीमों को पांच पाच सौ रुपये के साथ एक एक किलो जलेबी,मैच के सर्वोत्तम दोनों खिलाड़ियों को एक एक किलो जलेबी इनाम में दी गई।
इस अवसर पर रमेश मन्द्रवाल,सौरभ भारती,पुष्कर सिह चौहान,कुलदीप चौहान,संगीता बिष्ट,उतम सिह कैतुरा,गजेन्द्रसिंह कैतुरा,गजेन्द्रसिंह भण्डारी आदि उपस्थित थे।

