वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर होगा उत्तराखंड की महिलाओं का सम्मान-प्रविष्टियां आमंत्रित


 उत्तराखंड की विरासत एवं गौरवमयी  इतिहास में  वीरांगना तीलू रौतेली का नाम वीरता, शौर्य ,त्याग ,मातृभूमि प्रेम एवं बलिदान के लिए सम्मान से लिया जाता है । अभी तक इस वीर बाला का नाम राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सिर्फ इतिहास के पन्नों पर ही था ।

      उत्तराखंड फिल्म नाट्य संस्थान ने पहली बार 8 अगस्त 2017 को इस वीरांगना की जयंती   मनाने का शुभारंभ किया । यह कार्यक्रम डॉ रमेश  पोखरियाल निशंक माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व मानव संसाधन मंत्री ,भारत सरकार के सानिध्य में उनके निवास स्थान पर संपन्न हुआ था।

     माननीय निशंक जी प्रतिवर्ष अपनी दिवंगत पत्नी के सम्मान में उनके न्यास के माध्यम से एक सम्मानजनक धनराशि पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र एक अति विशिष्ट महिला को वीरांगना तीलू रौतेली सम्मान पुरस्कार के नाम से देते आ रहे हैं।

      यह पुरस्कार उत्तराखंड की एक ऐसी महिला को दिया जाता है जिसने निस्वार्थ भाव से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण, नशा मुक्ति, बाल संरक्षण के क्षेत्र में असहाय, विकलांग एवं वृद्ध लोगों की सेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो।

       इसी क्रम में वर्ष 2021 के पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर या क्षेत्र स्तर पर उत्तराखंड प्रवासी महिलाओं की प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती है। समस्त प्रविष्टियां अपना जीवन वृत्त, फोटो , उल्लेखनीय कार्यों का विवरण, प्रमाण एवं प्रशस्ति पत्र की फोटोकॉपी के साथ संलग्न करके स्वयं ,किसी संस्था के माध्यम से या किसी परिचित के माध्यम से हमारे ईमेल पते पर  या दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर 26 जुलाई 2021तक भेज सकते हैं। इसके पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा ।

      किसी एक पुरस्कार विजेता का चयन पूर्णता पारदर्शिता से निर्णायक मंडल की चयन समिति द्वारा किया जाता है, जो सर्वमान्य होगा ।

      आयोजकों के पास पुरस्कार संबंधी सभी अधिकार होंगे जो किसी विशेष परिस्थिति में अथवा अपरिहार्य कारणों से समारोह स्थगित होता है या अग्रिम समय मैं/भविष्य की तिथि में तय होता है,

किसी  प्रविष्टि विशेष का कोई भी विवाद मान्य नहीं होगा 

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2021E

mail : ufni2015@gmail.com    तीलू रौतेली चयन समिति 

Sanyogita Dhyani 9350118088

B.Lal Shashtri 9211416085

Pre5m Singh Rawat 9811753279

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *