उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर राज्य सरकार 22 महिलाओं का वीरांगना तीलू रौतेली पुरुस्कार से करेगी सम्मान 

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेला की जयंती पर रविवार 08 अगस्त को राज्य सरकार वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अनुकर्णीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं को पुरुस्कृत करेगी। इसके लिए जिन महिलाओं को चयनित किया गया है उनके नामों की कल शुक्रवार को घोषणा की गई। 

पिछले कुछ वर्षों से राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं को वीरांगना तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित करती है। ऐसा करने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाने और अपनी भावी पीढ़ी को प्रदेश के इतिहास में महत्व रखने वाली वीरांगनाओं के योगदान से परिचित करना भी है। 

इस बार इस सम्मान को पाने वाली महिलाओं में टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया, चमोली के नारायण बगड़ की डॉ. कंचन नेगी और चन्द्रकला तिवारी के अलावा अन्य 19 महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जायेगा। उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि रविवार 08 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चयनित सभी वीरांगनाओं को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।  

वर्ष- 2020-21 के लिए सम्मान पाने वाली महिलाएं 

इस वर्ष जिन 22 महिलाओं को वीरांगना तीलू रौतेली पुरुस्कार प्रदान किया जायेगा उनमे प्रदेश की स्थाई राजधानी देहरादून से डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी (नारायण बगड़), हरिद्वार से हॉकी खिलाडी वंदना कटारिया, पौड़ी से अंजना रावत, उत्तरकाशी से रीना रावत, टेहरी से पूनम डोभाल,  चमोली  चंद्रकांता तिवारी, उधमसिंह नगर से नमिता गुप्ता, उमा जोशी, बिंदु वासिनी, नैनीताल से पार्वती किरौला अल्मोड़ा से कनिका भंडारी, भावना शर्मा पिथौरागढ़ से बबिता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, चम्पावत से रेनू गड़कोटी और बागेश्वर से रूचि कालाकोटी, ममता मेहता।  इसके अलावा 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *