पोखरी में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा सम्मलेन में मातृ शक्ति की दिखी ताकत -महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने रखी महिला हितों की बात 

पोखरी: चुनाव नजदीक आते ही भाजपा भी चुनावी रंग में रंगने लगी है। जनपद चमोली में पोखरी के मुख्य बाजार में बद्रीनाथ विधानसभा महिला मोर्चे का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें पोखरी, जोशीमठ और दशोली विकास खंड की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। 

सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने वहां उपस्थित महिला शक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पंचायत चुनाव हों अथवा स्थानीय निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 50% का आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। जहां पहले की सरकारों के समय महिलाएं घर गृहस्ती खेती-बाड़ी एवं घरेलू कार्यों में ही अपना संपूर्ण जीवन यापन करती थी वही आज के समय में महिलाएं विकास की मुख्यधारा में जुड़ कर विकास कार्य में अपनी सहभागिता निभा रही है।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सभी संस्थानों में सहभागिता का अवसर प्रदान किया है।  आज सेना हो अथवा अन्य कोई देश की सेवा हो महिलाओं को पूर्ण अवसर मिला है इसी का नतीजा है कि महिलाएं अपनी प्रशासनिक क्षमता का पूरा पूरा लाभ समाज को ईमानदारी के साथ दे रही है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने महिला सशक्तिकरण को सबसे अधिक महत्व दिया है। अनेकों योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नंदा गौरा कन्या धन योजना के माध्यम से 12वीं पास बालिकाओं को 51000 रुपए की धनराशि दी जा रही है वही मेधावी छात्राओं को लैपटॉप भी वितरित किए जा रहे हैं। 


बता दें कि इस सम्मलेन में बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे जो महिलाओं की संख्या को देखकर अति उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों सरकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभ देकर सशक्त करने का प्रयास कर रही है। सरकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आजीविका मिशन के माध्यम से अनुदान देकर कारोबार में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है वहीं  महिला मंडलों को सशक्त करने के लिए सभी पंजीकृत महिला मंगल दलों को ₹15000 की राशि सीधे खाते में दी जा रही है इतना ही नहीं हमारी सरकार ने पति की पैतृक संपत्ति में बराबर के हकदार के लिए कानून बनाया है इसके माध्यम से महिलाएं भी संपत्ति के आधार पर अपने उद्योग धंधे लगाकर अर्थ की बढ़ा सकती है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने अनेकों योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि हमारी सरकार सुकन्या योजना के माध्यम से जीरो से 18 वर्ष की बालिकाओं को इस योजना से जोड़कर लाभ दे रही है साथ ही विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन , विकलांगता पेंशन में वृद्धि कर सबका सम्मान बढाया है । वर्तमान समय में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना किट के माध्यम से भी मातृशक्ति को सशक्त करने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी ने उठाया है।  हम सबको भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हुए उसे मजबूत करना होगा ताकि समय-समय पर अनेकों प्रकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अधिक से अधिक लाभ दे सके। 

इस मौके पर  जिला प्रभारी सुषमा रावत, भारतीय जिला प्रभारी विजय कपरुवाण, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, डा हिमानी वैश्णव,अंजू बिष्ट, वत्सला सती,  मनोरमा नैनवाल, जिला महामंत्री आशा डिमरी, भागवती कुंजवाल, सतेश्वरी टम्टा, दीप्ति कोठियाल, कांति वैष्णव, बैजंती देवी, कस्तूरा देवी, देवेश्वरी देवी, बबीता देवी, बीना देवी, अंजना देवी, कला पाठक, इंदु नेगी, बबीता पवार, गुड्डी नेगी, विनीता देवी, फातिमा बेगम, मीना गोस्वामी, धोली देवी, उषा नेगी, ममता पवार, दीपा पवार, नीरजा पवार, रंजना शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत एवं कार्य क्रम का सफल संचालन श्रीमती राधा रानी ने किया। 

इस दौरान नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने अपना संबोधन गढ़वाली में किया, जिसे महिलाओं ने खूब सराहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *