कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बनाया त्रिकोणीय
मुकाबला किस करवट बैठेगा ऊंट
Uttrakhand Vidhansabha Chunav : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होते दिखाई दे रहे है। यहां मुख्य पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त मुकबला होता दिखाई दे रहा है। वही उत्तराखंड क्रांति दल भी इस बार पूरा दमखम लगा रही है तो आम आदमी पार्टी भी पहली बार चुनावी दंगल में किस्मत अजमा रही है। सभी पार्टियां विकास के मुद्दे को लेकर मैदान में उत्तरी है हां भाजपा इसके साथ जरूर राष्ट्रवाद के मुद्दे को कैस करती दिखाई रही है। लेकिन इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों को अपने ही लोगों के विरोध से घिरी दिखती है ऐसे में ऊंट किस करवट बदलता है ये तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा।
अगर मैं बात करुं चमोली की कर्णप्रयाग विधानसभा सीट की तो यहां भाजपा के अनिल नौटियाल, कांग्रेस के मुकेश नेगी, निर्दलीय व अन्य कई दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अगर हम पिछला रिकॉर्ड देखें तो यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में ही होता आया है। अबकी बार यहां से भाजपा के मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काट कर अनिल नौटियाल को दिया गया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी जो कि खुद को प्रबल दावेदार मानते हैं ने निर्दलीय चुनावी रण में कूदकर सब की नींद उड़ा दी है।
टीका प्रसाद मैखुरी इस बार आर-पार के मूड में दिखाई दे रहे है यही कारण है कि वे अपने प्रचार प्रसार में दिन रात एक किए हुए है। देखा जाए तो अभी तक उनको जनसमर्थन भी मिल रहा है जिसे देखते हुए लगा रहा है कि वो इस बार खेल बिगाड़ भी सकते हैं। उनके बढ़ते जनाधार को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस को गणित बिगड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में वो आगे के लिए क्या रणनीति बनाते हैं ये देखने वाली बात होगी।