Accident





देहरादून के विकास नगर में स्कूल बस पेड़ से जा टकराई-2 छात्रों की मौत कई घायल 

देहरादून : विकास नगर के बड़वाला में बच्चों से भरी स्कूल बस के एक पेड़ से टकरा जाने से 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और कई छात्र घायल हैं। इस हादसे की  खबर लगते ही बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बाड़वाला स्थिति लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बस डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी जलालिया पीर के पास पहुंचते ही अचानक से बस पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। बस में सवार 2 छात्रों की मौत हो गई है जिनमें से एक 12 वर्षीय छात्रा सृष्टि बताई जा रही है जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हुए हैं । कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिवार में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंचे डाकपत्थर के चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा वहीं घायल बच्चों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।  दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *