(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
देहरादून में बेख़ौफ़ बदमाशों ने तमंचे के बल पर ज्वेलर्स के यहां 

लूट को दिया अंजाम  

देहरादून:  प्रदेश की स्थाई राजधानी के सेलाकुई में शुक्रवार की रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट को इंजाम दिया। दुकान में ग्राहक बनकर आये दो लोगों ने ज्वेलर्स को तमंचा दिखाकर अपने कब्जे में  लेकर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर डराया और फिर तमंचे के बट से सिर पर वार कर लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। व्यापारी की तहरीर पर पहुंचे एस पी देहात कमलेश उपाध्याय और सीओ दीपक कुमार ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेकर मुआयना किया। 

बताया जा रहा है कि ज्वेलर  मुस्तकीम रात करीब आठ बजे जब अपनी दुकान बढ़ा रहे थे उस समय उनके साथ उनका 5 साल का बेटा भी था। इसी समय दो युवक ग्राहक बनकर आए और उन्होंने मुस्तकीम से सोने की चैन दिखाने को कहा। इस बीच एक बदमाश जेवर देखने लग गया और दूसरा दुकान के बाहर जाकर वहां का जायज़ा लेकर वापस दुकान में आया और तमंचा निकालकर ज्वेलर को नगदी और जेवरात देने को कहा नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। ये सुनकर दुकान मालिक जैसे ही चांदी निकालने के लिए झुका बदमाशों ने उनके सिर पर बट से बार कर उन्हें घायल कर दिया और वहां से करीब 8 -9 किलो चांदी और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
दुकानदार ने इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सेलाकुई थाने से एसपी देहात कमलेश उपाध्याय व सीओ दीपक कुमार ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर मुआयना किया और  बदमाशों की धरपकड़ के लिए जगह जगह चेकिंग कराई । 

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने घटना की जानकारी दी और कहा कि इस घटना में घायल दुकान मालिक का उपचार कराया जा रहा है और लुटेरों की धरपकड़ के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से न केवल पीड़ित दुकानदार और उनका परिवार सदमें में है अपितु दूसरे व्यापारी भी चिंतित हैं। 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *