युक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की जानकारी उपलब्ध कराने 

के लिए उत्तराखंड सरकार ने दिए निर्देश 

देहरादून : रूस-युक्रेन युद्ध के बीच फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा की पहल करते हुए सभी जनपदों और पुलिस अधीक्षकों से वहां फंसे उत्तराखंडियों की सूचि देने के निर्देश दिए है। शिक्षा एवं व्यवसाय के सिलसिले में राज्य से कई नागरिक युक्रेन में रह रहे हैं और अब वहां की स्थिति भयावह है जिसे देखते हुए उत्तराखंड की सरकार ने उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। 

उत्तराखंड में प्रमुख गृह सचिव आर के सुधांशु ने कहा है कि हमारे प्रदेश के लोग युक्रेन में फंसे अपने परिचितों के लिए काफी चिंतित हैं ऐसे में हम उन्हें आश्स्वस्त करना चाहते है कि सरकार अपनी तरफ से हर संभव सहायता करेगी।


सी सिलसिले में हमने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे युक्रेन में फंसे अपने अपने जनपदों के नागरिकों का नाम, पता, मोबाईल न. ईमेल, पासपोर्ट न. व पूरा विवरण तत्काल सरकार को उपलब्ध कराएं ताकि उनकी सुरक्षा के संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से उचित कार्यवाही की जा सके। 

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि उनका कोई परिचित उक्रेन में फंसा है तो वे टोल फ्री न. 112 पर हमें उनकी जानकारी दे सकते हैं। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *