गोपेश्वर  पालिका  अध्यक्ष पद  के  लिए भाजपा  की  प्रत्याशी  होंगी पुष्पा पासवान 

गोपेश्वर: नगर  पालिकाध्यक्ष के 12 जून को होने  वाले उपचुनाव के  लिए भाजपा ने पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है ।

बता दें कि भाजपा नगर मंडल द्वारा आज एक बैठक गोपेश्वर में आयोजित की गई जिसमें पुष्पा पासवान को प्रत्याशी बनाया गया। उनके प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के साथ ही पार्टी  के जिला प्रभारी विजय कपुरुवान और जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं  से बूथ स्तर  पर कार्य करने के लिए कहा । भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव को  लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने तो बकायदा आज से ही गोपेश्वर में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। वहीं सोशल मीडिया में भी प्रचार अभियान को तेज कर दिया गया है।

प्रत्याशी घोषित होने के तुरंत बाद पुष्पा पासवान ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और खुद पे भरोसा जताने के लिए पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी के महामंत्री नवल भट्ट, समीर मिश्रा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम बर्तवाल, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भाजपा अनु. जनजाति प्रदेश मंत्री नंदी कंडा, मोहन नेगी, कला पाठक, भागीरथी कुंजवाल आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *