Char Dham Yatra




पर्यटन विभाग द्वारा चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर एक सप्ताह की रोक 

ऋषिकेश : यात्रियों द्वारा नियमों का उलंघन करने के चलते उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा के पंजीकरण पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। हालांकि ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा जारी रखी गई है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए निकले कुछ यात्री नियमों का पालन नहीं कर रहे जिसके कारण अन्य यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कठोर नियम बनाये हैं और यात्रियों को भी निर्देश दे रखे हैं कि वो पहले अपना रजिस्ट्रशन ऑनलाइन या ऑफलाइन करा लें लेकिन लोग रजिस्ट्रेशन होने के बाद समय से पहले ही गंतव्य की और प्रस्थान कर रहे हैं। चारधाम यात्रा मार्गो पर पुलिस रजिस्ट्रेशन चेक कर रही है और जो समय से पहले आ रहा है उसे रास्ते में रोक दिया जा रहा है जिससे अत्यधिक भीड़ बढ़ रही है। 




बता दें कि पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा का ऑफलाइन पंजीकरण एक हफ्ते के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। अब यात्रियों को ऋषिकेश से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है  जिससे ऋषिकेश में भीड़ बढ़ जाने से शहर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। अब तक यात्री पूरे सीजन के किसी भी दिन के लिए ऑफलाइन पंजीकरण करा रहे थे। लेकिन जिनका अगले महीनों का आफलाइन पंजीकरण है वो  यात्रि भी इसी महीने  धामों में पहुंच रहे है जिसकी शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

पर्यटन सचिव, दिलीप जावलकर ने बताया कि कुछ लोग ऑफलाइन माध्यम से अगले महीनों के स्लॉट की बुकिंग करा रहे हैं, लेकिन उसी दिन तीर्थयात्रा पर रवाना हो रहे हैं। रास्ते में पुलिस रजिस्ट्रेशन की जांच के दौरान ऐसे वाहनों को रोक रही है। इससे तीर्थयात्रियों को अनावश्यक परेशान होना पड़ रहा है और धामों में भीड़ भी बढ़ रही है। इससे बचने के लिए यह तय किया गया है कि, अब केवल सात दिन के भीतर का ही ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होगा। हालांकि सभी स्थानों पर फिजिकल रजिस्ट्रेशन काउंटर बने रहेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के के लिए 


आफलाइन और आनलाइन पंजीकरण की सुविधा जारी रखी गई है।

यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि परेशानी से बचने के लिए उनका रजिस्ट्रशन जिस डेट में हो रहा है कृपया वो उसी समय चार धाम यात्रा के लिए प्रस्थान करें।  बे वजह भीड़ न बढ़ाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *