Photo credit by enews
लैंड स्लाइड से कुण्ड-उखीमठ मोटर मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त प्रशासन ने यात्रियों को किया सचेत
कर्णप्रयाग : उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड से कुण्ड-उखीमठ मोटर मार्ग के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि स्थान कुण्ड से ऊखीमठ को जोड़ने वाला मोटर मार्ग उद्यान विभाग जेबरी (संसारी) के पास टूट गया है। जिस कारण उक्त मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित कर दी गयी है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
प्रशासन ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्री केदारनाथ यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त चोपता होते हुए बद्रीनाथ धाम यात्रा अथवा चोपता तुंगनाथ की तरफ जाना चाहते हैं तो इसके लिए वे मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग यानि गुप्तकाशी वाया रुद्रप्रयाग वाया कर्णप्रयाग वाया चमोली मार्ग का प्रयोग करें।
इस सम्बन्ध में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से स्थानीय स्तर पर भी यात्रियों को सूचित किया जा रहा है।
इस बार यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को कुछ ज्यादा ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एक और जहां लोगों को रास्ते में अचानक हार्टअटैक आ रहा है वहीं अत्यधिक भीड़ और बदइंतजामी के साथ साथ प्राकृतिक आपदा उनकी राह में अड़चन बन रही है। अतः हमारा सभी यात्रियों से अनुरोध कि यात्रा आरम्भ करने से पूर्व वे यथास्थिति का पूरा पता लगाएं और अपने रहने का विशेष इंतजाम करके ही यात्रा आरम्भ करें। अगर संभव हो तो इस महीने आप रुक जाएं, बाद में भीड़ कम होने पर आप अपनी यात्रा को सुखद वातावरण में कर सकते हैं।