(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
पोखरी नगर मंडल की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा हर घर तिरंगा लगाना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी  

HAR GHAR TIRANGAआज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, प्रदेश सह संयोजक और पूर्व विधायक आशा नौटियाल और जिला महामंत्री व घर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक समीर मिश्रा की मौजूदगी में पोखरी में ग्रामीण और नगर मंडल की बैठक हुई। बैठक के तत्पश्चात पोखरी नगर में प्रभात फेरी निकाली गई   

इस अवसर पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हम अपनी आज़ादी की 75 वर्ष पूर्ण कर चुके है और इस वर्ष को हम पर्व के तरह मनाएं। इस मौके पर हर घर में तिरंगा फहराया जाए यह हम सबकी जिम्मेदारी है।




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगा लगाने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि झंडा सही तरीके से फहराया जाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को जुटना होगा। जिला महामंत्री और हर घर तिरंगा के जिला संयोजक समीर मिश्रा ने कहा कि अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रदेश के हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए।  बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, विधानसभा संयोजक दिगपाल सिंह नेगी, मंडल संयोजक डा. माधव सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, वीर सिंह कंडारी और सत्सला सती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *