उत्तराखंड एसएसएससी पेपर लीक मामले में लाखों रूपये कैश और करोड़ों की अवैध सम्पति जब्त  



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

देहरादून: पेपर लीक मामले में रोज नए खुलासे होते जा रहे हैं। अब तक कुल 34 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 92 लाख कैश बरामदी के साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया है और दर्जनों बैंक अकाउंट को फ्रिज भी किया जा चुका है। 

उत्तराखंड एसटीएफ को इस मामले में उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है,अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और नकल सरगना सादिक मूसा का साथी है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एसटीएफ ने बताया कि अभियुक्त एक अन्य आरोपी के साथ परीक्षा से पूर्व हल्द्वानी में आकर रुका था।  पेपर लीक करने में उसकी अहम भूमिका पाई गई है। अभियुक्त  संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए है। 

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से बरामद किए गए है। इस प्रकार सभी अभियुक्तों से अब तक 94 लाख रूपये नगद बरामद किये जा चुके हैं। अभियुक्तों की अवैत सम्पति को भी जब्त किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *