डाकपत्थर में ब्रेकफेल होने से जेसीबी गहरी खाई में गिरी दो लोग हुए घायल

देहरादून: उत्तराखंड में सावन के महीने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है । इस पर न तो सरकार जागरूक हुई और न ही वाहन चालक जिसका नतीजा  ये हुआ कि कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी और अनेकों गंभीर रूप से घायल हुए। अब एक घटना रविवार 4 अगस्त को डाकपत्थर क्षेत्र में हुई है। यहां भलेर रोड पर एक जेसीबी के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की खबर है जिसमें दो लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी कि हथियारी से दो किलोमीटर आगे भलेर रोड पर एक जेसीबी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा चौकी प्रभारी डाकपत्थर को घटना स्थल पर तुरन्त पहुंचने व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 

पुलिस ने बताया कि चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं, का० रविंद्र चौहान व फायर सर्विस LFM श्री रामशंकर व उनकी टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि जेसीबी रोड से करीब 100 मीटर  नीचे गहरी  खाई में गिरकर हल्की पेड़ पर अटकी  हुई थी, जिसके अंदर दो व्यक्ति  सुभाष पुत्र सत्यपाल निवासी आदूवाला जूडली थाना विकासनगर ( जेसीबी ऑपरेटर) और नितेश कुमार s/o मित्तर निवासी आदुवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून बुरी तरह फसे हुए थे । पुलिस ने जेसीबी को पहले तो ग्रामीणों की मदद से कई रस्सों से बांधा फिर घायलों को सकुशल निकालने के लिए गैस कटर से जेसीबी के पार्ट को काटकर और जेसीबी के नीचे खुदाई कर दोनों घायलों को निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। जेसीबी चालक द्वारा दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *