photo credit to jagran.com




NEET 2022 परीक्षा के परिणाम घोषित देहरादून की रिया ने प्रदेश में किया टॉप 

NEET RESULT 2022 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। घोषित परिणामों के अनुसार, उत्तराखंड की रिया ने 700 (99.99%) अंकों के साथ अपने प्रदेश में टाप किया है। उन्हें आल इंडिया में 77वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.96%) के साथ ऑल इंडिया में 535 वीं रैंक हासिल की।

बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे। इस परीक्षा में उत्‍तराखंड से 18 हजार दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 16 हजार 929 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9 हजार 753 छात्र सफल रहे।




राजस्थान की तनिष्का ने कुल निर्धारित 720 अंकों में से 715 अंक प्राप्त करके देश में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, तीन उम्मीदवारों के भी 715 अंक ही हैं। दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा (715 अंक), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली (715 अंक) और कर्नाटक की रूचा पावासे के (715 अंक) हैं।

रिया ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद ही उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा था। अपने शिक्षकों और परिवार के सदस्यों के सहयोग और कड़ी मेहनत से मुझे यह सफलता मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *