देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश के महापर्व दीपावली की  समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी जी एवं प्रभु श्री गणेश जी की कृपा से आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो ऐसी कामना करता हूं। सीएम ने कहा कि ये पर्व भगवान राम के 14 वर्ष पश्चात वापिस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपोत्सव का यह त्यौहार सत्य, मर्यादा और सद्भावनाका भी संदेश देता है।

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजन को समाज एवं देश की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताया। महिलाओं को भैयादूज के लिए विशेष तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान,परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

दिवाली के इस शुभ अवसर पर राज्य के विकास के सारथी अधिकारीगणों ने भी मुख्यमंत्री आवास पर जाकर सीएम को शुभकामनाएं दी। सीएम ने सभी का अभिवादन करते हुए उनके साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुसार राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की और सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *