Photo Creadit by creative news espress

कर्णप्रयाग : उत्तराखंड में नित्य कोई न कोई हादसा होने से लोगों में दहशत है। आज एक और हादसे की खबर जनपद चमोली के थराली विधान सभा से आ रही है। यहां देवाल विकास खंड के अंतर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। चारों शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। आज शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव तैरते देखे, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शव नदी से निकाले।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अन्तर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15-17 आयुवर्ग के चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि कक्षा 9-11 वीं में पढ़ने वाले चारों किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। उनके लापता होने से परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई अता-पता नहीं चला। आज सुबह हाट कल्याणी-सवाल मोटर मार्ग  के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में शवों के मिलने की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इस घटना से थराली विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।


चारों मरने वाले किशोरों के नाम 

प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट-धरागांव

गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह-ओडर गांव 

अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट-सोड़िग सरकोट गांव

अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा इच्छोली गांव 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *