मनीषा रावल

राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता : उत्तराखंड की एक बेटी ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जनपद बागेश्वर के रा०ई०का० सैलानी की नौवीं कक्षा की छात्रा मनीषा रावल ने राष्ट्रीय स्तर की खेल खिलौने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पुरस्कृत किया।

राष्ट्रीय स्तर पर हुई कला उत्सव प्रतियागिता के परिणाम शनिवार 7 जनवरी 2023 को भारत सरकार द्वारा जारी किए गए। बता दें कि भारत सरकार प्रतिवर्ष लोक कलाओं के संवर्धन एवं विकास हेतु माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन करती है। कला उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में विभिन्न चरणों में सम्पन्न किया जाता है।

इस वर्ष भारत सरकार द्वारा “कला उत्सव प्रतियोगिता 2023” 3 जनवरी से 7 जनवरी तक भुवनेश्वर उडीसा में सम्पन्न हुए। आज 7 जनवरी को इस प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के खेल खिलौने प्रतियोगिता में राइका सलानी जनपद बागेश्वर की कक्षा 9वीं की छात्रा मनीषा रावल,  ने कड़ी मेहनत व प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीषा द्वारा कास्ट कला के माध्यम से यज्ञ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं बच्चों के खिलौने तैयार किये गये थे। इसमें सामान्य कास्ट का प्रयोग किया गया जो कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।

मनीषा रावल की इस उपलब्धि पर राज्य परियोजना निदेशक  बशीधर तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ० मुकुल कुमार सती, उप राज्य परियोजना निदेशक, श्री प्रद्युमन सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मनीषा, उसके सहयोगी तथा मार्गदर्शक शिक्षक डॉ० हरीश दफौटी, गाइड शिक्षक डॉ० रमा खर्कवाल एवं संजय शाह के साथ-साथ पूरे विद्यालय परिवार और जनपद बागेश्वर को बधाई देते हुए उनके इस अनुकरणीय कार्य की सराहना की एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *