स्वागत समारोह




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
नई दिल्ली
: प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा के उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत होने पर नई पहल नई सोच के संयोजन में दिल्ली एनसीआर की विभिन्न संस्थाओं ने उनका दिल्ली में भव्य स्वागत किया। 

 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
रविवार 5 फ़रवरी 2023 को नई पहल नई सोच की टीम ने दिल्ली के पंचकुइया रोड में स्थित गढ़वाल भवन में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शर्मा जी के आगमन पर ढोल दमौं और मसक बीन की गूंज के साथ ही पर्वतीय कला संगम के कलाकारों ने सुंदर गणेश वंदना के साथ उनका अभिनन्दन किया तत्पश्चात शर्मा जी और अन्य गणमान्य महानुभावों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश से आए जनार्दन आश्रम दण्डी बाड़ा त्रिवेणी घाट के केशवा स्वरुपानंद महाराज जी ने शर्मा जी को राजनीती में उज्जवल भविष्य के लिए अपने आशीर्वचनों से अपना आशीर्वाद दिया। आयोजन में पहुंची सभी संस्थाओं और संगठनों ने पुष्पहार से उनका स्वागत और अभिनन्दन के साथ शुभकामनाएं दी। 

 
इस अवसर पर संजय शर्मा दरमोडा ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर सशक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कार्यसमिति में स्थान देने के लिए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन मंत्री अजय और सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद व आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राजनीती के साथ साथ वे समाजसेवा को पूर्व की भांति जारी रखेंगे। अपनी कामयाबी और सफलता के लिए उन्होंने नई पहल नई सोच टीम के सभी सदस्यों को श्रेय दिया और उनका विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने टीम के अहम सदस्य संजय चौहान को अपने सामाजिक जीवन को सारथी बताया।  

इस आयोजन में  सैकड़ों की संख्या में समाज के शुभचिंतकों ने प्रतिभाग किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही शुभकामनायों से उनका स्वागत किया व आशा व्यक्त की कि उन्हें प्रदेश  कार्यसमिति में स्थान मिलने से न केवल उत्तराखंड राज्य में भाजपा का संगठन मजबूत होगा बल्कि उत्तराखंड के गांवों को भी एक नई दिशा मिलेगी।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
इस आयोजन में नई पहल नई सोच टीम से प्रभा बिष्ट, संजय चौहान, सुभाष गुसाँई, बिजेंद्र पंत, अंकिता भट्ट,मीना कंडवाल, कल्पना डोभाल चौहान, राकेश रावत, गीता मनराल, रामकुमार मनराल, नारायणी महिला शक्ति संगठन बुराड़ी दिल्ली, अध्यक्ष श्रीमती संतोष मड़वाल, उपाध्यक्ष बीना गुसाँई। माँ जवलपा म्यूज़िक के अध्यक्ष बाल कृष्ण थपलियाल, धनसिंह कैंतुरा धारकोट, ग्राम सुधार समिति रुद्रप्रयाग, दिल्ली बुराड़ी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौथान विकास समिति के अध्यक्ष श्री आंनद सिंह भंडारी, महासचिव श्री शाकम सिंह रमोला, आर के पुरम सांस्कृतिक एवँ भ्रात मण्डल आर के पुरम दिल्ली के अध्यक्ष सुनील पोखरियाल, संरक्षक भास्करानंद कुकरेती, दिग्विजय सिंह लक्षर, हरिद्वार, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष महाकौथिग, प्रमुख समाजसेवी हरीश असवाल, उदय ममगाईं राठी, स्यारा रिटेलर के दीपक ध्यानी, बेदीखाल महोत्सव प्रावसी सेवा समिति संरक्षक सर्वेशवर बिष्ट, सलाहकार सुभाष नौटियाल , हरीश बहुगुणा निर्मोही कल्याण इंटरप्राइजेज अल्मोड़ा, युवा उत्तराखंड  उमेश शर्मा, कपिल, मनीष पांडेआदि अनेको संस्थाओं के पदाधिकारियों ने संजय शर्मा के उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके उज्जवल राजनितिक जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *