चैत्र नवरात्र 2023




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Dehradun
: बुधवार 22 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। मां दुर्गा से संबंधित होने के कारण उत्तराखंड सरकार  इस बार चैत्र नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप मे बड़ी धूमधाम से मनाने जा रही है। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में देवी स्तुति के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। 

संस्कृति विभाग के सचिव हरिचन्द्र सेमवाल के अनुसार चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर के दौरान प्रदेशभर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे वैदिक पुराणों में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व बताया गया है। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के स्मरण को  आत्मशुद्धि व मुक्ति का आधार माना गया है। कहते हैं कि चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा का पूजन करने से हमारे आस पास नकरात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए  उत्तराखंड में 22 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित किए जाएंगे ।इन आयोजनों में नारी शक्ति के रूप में महिलाओं एवं कन्याओं की विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी। 

इस तरह के कार्यक्रमों से प्रदेश की भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ेगी साथ ही उनके अंदर भक्ति भावना जागृत होने से वो मानसिक रूप से भी तरोताजा रहेंगे।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *