Chamoli police

कर्णप्रयाग : भराड़ीसैण (गैरसैण) में सोमवार 13 मार्च से 18 मार्च तक विधानसभा बजट सत्र आयोजित होने जा रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनी रहे इसके लिए आज 12 मार्च को पुलिस  महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की भराडीसैंण में ब्रीफिंग ली गयी। 

बजट सत्र के दौरान ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यहाँ पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा जिस प्रकार पूर्व में भी समय-समय पर विधानसभा सत्र ड्यूटी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया है, ठीक उसी तरह से इस बार भी सभी अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करेंगे । उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को मुस्तैद रहने, कोताही न बरतने, ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा महानुभावों की सुरक्षा मापदण्डों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों को निर्वहन करनें एवं सुरक्षा व्यवस्था को सृदृढ़ बनाये रखने के संबंध में ब्रीफ कर सुरक्षा व्यवस्था व ड्यूटी आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। ब्रीफिंग के दौरान सत्र ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *