(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
उत्तराखंड :
पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक के सेडियागाड़ गांव में सोमवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे दो युवक जंगल में लगी आग को बुझाते समय बुरी तरह झुलस गए और दोनों की मौत हो गई।

ग्राम प्रधान सुमन देवी ने बताया कि ग्राम सभा सेडियाधार के निवासी विकास रावत (23) पुत्र महिपाल सिंह व ग्राम कंडोली निवासी कुलदीप कुमार (26) पुत्र दीनदयाल नौटियाल दिल्ली से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। शादी समारोह 13 व 14 अप्रैल को होना है। सोमवार दोपहर को दोनों गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गधेरे में नहाने गए हुए थे। शाम के समय जब वो गांव की और लौट रहे थे इसी दौरान उन्होंने देखा कि जंगल में आग लगी है । आग को देख दोनों उसे बुझाने में जुट गए लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिसकी वजह से दोनों युवक आग की चपेट में आ गए। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
युवकों को आग में फंसा देख गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को आग से बाहर निकाला पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग से काफी झुलास जाने के कारण कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई और विकास गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए गांव वाले 108 की सहायता से सतपुली लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

जिला अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि इस घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *