SHAKTI AWARD 2023



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
SHAKTI AWARD 2023 :
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में मातृशक्ति सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार हिमानी शिवपुरी, आरुषि निशंक,बसंती बिष्ट, संगीता ढौंडियाल, डॉ. गीता खन्ना, चित्रांशी रावत, दिलराज कौर, डॉ.अलकनंदा अशोक, डॉ. रंजना अशोक एवं विभा कपूर सहित उत्तराखंड मूल की अन्य महिलाओं को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु “शक्ति अवार्ड 2023” से सम्मानित किया।

इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण से लेकर राज्य के विकास एवं प्रगति में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। प्रदेश सरकार ने राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही वर्ष 2025 तक 1 लाख 25 हजार महिलाओं को “मुख्यमंत्री लखपति दीदी” योजना के तहत लखपति बनाने का संकल्प लिया है। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर है जिसके आधार पर  वर्ष 2025 तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी बनने जा रहा है। हमारी सरकार समावेशी विकल्प एवं संतुलित विकास के मूलमंत्र पर विश्वास करते हुए सभी क्षेत्रों के संतुलित व समान विकास के लिए कार्य कर रही है। केदारनाथ और बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की कार्ययोजनाओं पर कार्य हो रहा है। सरकार के द्वारा कुमाऊं मंडल में भी  तीर्थस्थलों के चहुंमुखी विकास  एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। 

सीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण चार धाम यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है। अकेले केदारनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या प्रतिदिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। हमने सभी धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हर तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की हुई है। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं राज्यसभा सदस्य कार्तिक शर्मा भी मौजूद थे। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *