(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
KARNPRAYAG :
 बुधवार को चमोली में करंट हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी घायलों का हाल जानने गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । परिजनों से मिलकर सीएम काफी भावुक नज़र आये। इस दौरान उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। 

मृतक दिव्यात्माओं को दी श्रद्धांजलि

मरीजों से मिलने के साथ ही सीएम धामी ने पुलिस मैदान में हादसे में जान गंवा बैठे होम गार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। यह भावुक क्षण शब्दों में बयान नही कर पा रहा हूं, जिन लोगों ने अपने परिजन खोए हैं उनकी पीड़ा भली-भांति समझ सकता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवारों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करंट से लोगों की मौत के मामले के कारणों की गहन जांच जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए हमने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं। साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि बुधवार को चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग झुलस गए थे। घायल छह लोगों को एम्स ऋषिकेश और पांच को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना की 25 लाख मुआवजे की मांग 

सीएम धामी के गोपेश्वर पहुँचने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस गेस्ट हाउस के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और उसी जगह धरने पर बैठ गए। ये देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। 

कांग्रेस नेता यशपाल आर्य, मनीष खंडूरी और विधायक राजेंद्र भंडारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता  जिला अस्पताल गेट पर फिर से धरना देने चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाए। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *