उत्तरकाशी राजकोट




(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
UTTARKASHI :
सोमवार की सुबह उत्तरकाशी में स्कूल के बच्चों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 15-16 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।  

उत्तरकाशी जिले के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास आज सुबह स्कूल के बच्चों को ले रहा यूटिलिटी वाहन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 15-16 बच्चे सवार थे। वाहन के खाई में गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही वाहन एक पेड़ से लटक गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि कुछ बच्चों को चोटें आई हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं। हादसे के बाद से बच्चे बहुत डरे व सहमे हुए हैं। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *