सीएम पुष्कर सिंह धामी


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

KOTDWAR: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार विधायक तथा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूड़ी के साथ कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर गाड़ीघाटी में कुंभीचौड-रतनपुर को जाने वाले एप्रोच मार्ग पर तेजी से कार्य करने तथा मालन नदी पर हल्दूखाता-किशनपुर-सिगड्डी मार्ग का निरीक्षण कर उसपर जल्द यातायात व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों को युद्ध स्तर पर बहाल करने और आपदा से प्रभावित हुए लोगों को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी को दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पहला प्रयास है कि राज्य में मानसूनी बरसात से जो चीजें अस्त व्यस्त हुई हैं उनको सामान्य करना तथा जो लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं उनको प्राथमिक रूप से उनकी आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सहायता और राहत प्रदान की जाए।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
सीएम ने कोटद्वार के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर प्रभावित स्थानों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी।

बता दें कि कोटद्वार में बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। जगह जगह पुल टूटने और सड़कें बहने के अलावा कई जगह लोगों के घरों में भी मलबा घुसा है। मजबूरी में बहुत से लोगों को राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *