(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
नई दिल्ली
: इजराइल और हमास आतंकियों के बीच चल रहे संघर्ष में इजराइल में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए शुरू किये गए ऑपरेशन अजय के अंतर्गत 212 भारतीयों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा। भारतीयों का जो दल सुरक्षित पहुंचा हैं उसमें उत्तराखंड के भी दो नागरिक हैं । उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने दोनों नागरिकों को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया । दोनों नागरिकों ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद किया। 

गुरुवार को इजराइल के डेविड बेंगुरियन एयरपोर्ट से देर रात फ्लाइट ने भारत के लिए उड़ान भरी थी। शुक्रवार सुबह भारत सरकार का विशेष विमान 212 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने सकुशल पहुंचे अपने दोनों नागरिकों को उनके परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना किया। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इस्राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। यहां से उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। 

बताया जा रहा हैं कि लगभग 18, 000 भारतीयों के इस्राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित ला रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि इजराइल के अलावा कुछ भारतीय गाजा पट्टी में भी फंसे हैं जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को है। जरुरत पड़ने पर उन्हें भी सुरक्षित निकलने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल इजराइल में रहने वाले सभी भारतियों से कहा गया है कि वे तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें और सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण कराएं। 


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *