(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नई दिल्ली : गढ़वाल हितैषिणी सभा के गौरवपूर्ण 100 वर्ष का शुभारंभ दिल्ली में होने जा रहा है। शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभा इस अवसर पर रविवार 29 अक्टूबर को पंचकुइया रोड स्थित गढ़वाल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ उत्तराखंडी पारंपरिक परिधान एवं आभूषण प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। 

गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर सौभागवति सम्मान, श्रीदेव सुमन वरिष्ठ  नागरिक सम्मान से विभूषित नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभा पिछले 100 वर्षों से लगातार समाज कल्याण के कार्य करती चली आ रही है, जिनमें गरीब कन्याओं की शादी में मदद, ग्रामीण शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास और ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान भी शामिल हैं। 



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
गढ़वाल भवन में प्रेस वार्ता के अवसर पर सभा के महासचिव मंगल सिंह नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी व पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट शिरकत करेंगे। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी संयोगिता ध्यानी, अनिल कुमार पंत, गुलाब सिंह जयडा भी मौजूद  रहे।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *